संतकबीरनगर। थाना दुधारा क्षेत्र के भरवलिया गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही पीआरवी 7667 मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल भिजवाया। घायल व्यक्ति की पहचान मुकेश कुमार निवासी भरवलिया बाबू के रूप में हुई है। पीआरवी कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी सेमरियावां भेजवाया। साथ ही घटना की जानकारी संबंधित थाना दुधारा पुलिस को दी गई।