संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली बाजार में दो बाइक की टक्कर हो गई। घटना के बाद एक व्यक्ति घायल हो गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी सेमरियावां भेजवाया। घायल की पहचान बिंद्रेश (25) निवासी गरथौली थाना दुधारा के रूप में हुई। संवाद