संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने ट्रक और बाइक की टक्कर में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। थाना दुधारा क्षेत्र के लोहरौली से कॉलर ने ट्रक से बाइक में ठोकर लग जाने के कारण एक व्यक्ति के घायल होने के संबंध में सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल पर समय से पहुंचकर घायल रामनाथ पुत्र प्रेम निवासी खटियावां को इलाज के लिए एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी सेमरियावां भिजवाया। संवाद