संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने मार्ग दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। महुली क्षेत्र के टुंग्पार गांव से कॉलर ने ऑटो और बाइक में टक्कर होने के कारण दुर्घटना में महिला के घायल होने के संबंध में सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर दुर्घटना में घायल प्रियंका पत्नी शेखर ग्राम दलेलगंज थाना कोतवाली खलीलाबाद को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी नाथनगर भिजवाया।