फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के छपिया पुल के समीप आमी नदी से सटे धुसुरपुरवा के पास मोटरसाइकिल व बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को मोटरसाइकिल से दो लोग रूधौली की तरफ से नंदौर की ओर जा रहे थे। दूसरी तरफ से बोलेरो नंदौर से रूधौली की तरफ जा रहा थी। अभी वह आमी नदी के करीब छपिया पुल के पास पहुंची ही थी कि आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में जिला बस्ती के रूधौली थानाक्षेत्र के धमसा गांव निवासी मुश्ताक पुत्र खलील (25) की मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों पासनहरा जा रहे थे। मृतक और घायल रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। घायल युवक राशिद (24) को भी काफी चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को रूधौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बोलेरो एवं मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें