बरदहिया-डीघा के बीच ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित बरदहिया-डीघा के बीच रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज इंडस्ट्रीयल एरिया उदयभान मिश्र के मुताबिक कटबंध निवासी श्रवण कुमार (22) ठेला चलाकर जीवन यापन करता था। वह रविवार की सुबह ठेला लेकर बरदहिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बस्ती की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्रेन मंगाकर कर शव को ट्रक के नीचे से निकलवाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।