फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Tue, 23 Jan 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधारा क्षेत्र के खटियावां के पास हुई घटना
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के खटियावा लोहरौली मार्ग पर रविवार की देर रात अलग-अलग बाइक सवार दो लोग घायल होकर सड़क पर पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक दुधारा पंकज पांडेय ने बताया कि बस्ती जनपद के बजहा निवासी ओमकार पांडेय (23) और भिटवा निवासी रिंकू गुप्ता अलग-अलग बाइकों से किसी काम से दुधारा आए थे। वे लोग बाइक से वापस जा रहे थे। लोहरौली मार्ग स्थित खटियावां के पास दोनों बाइक सवार घायल होकर पड़े थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकाें ने ओमकार पांडेय को मृत घोषित कर दिया। जबकि रिंकू गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मृतक व घायल के परिजनों को दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शहर खुशी मनाते लोग । संवाद

शहर खुशी मनाते लोग । संवाद

शहर खुशी मनाते लोग । संवाद

शहर खुशी मनाते लोग । संवाद

शहर खुशी मनाते लोग । संवाद

शहर खुशी मनाते लोग । संवाद

शहर खुशी मनाते लोग । संवाद

शहर खुशी मनाते लोग । संवाद

शहर खुशी मनाते लोग । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें