कुत्तों के हमले में हिरन घायल
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। छपियाअगंद गांव में पहुंचे हिरन पर कुत्तों ने हमला कर दिया जिससे हिरन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने हिरन को कुत्तों से बचाकर वन विभाग को सौंप दिया। छपियाअगंद गांव के अजय तिवारी, रामनाथ, देवेंद्र उर्फ पप्पू तिवारी ने बताया कि दोपहर करीब बारह बजे गांव में एक हिरन पानी पी रहा था। इसी दौरान कई कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। जब हिरन को कुत्तों से घिरा देखा तो खेतों में काम कर रहे ग्रामीण बचाने को दौड़ पड़े जिससे हिरन को कुत्तों से बचाया जा सका। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वनरक्षक एसके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बढ़याठाठर के पशुचिकित्सक से उपचार कराया और वन रक्षक द्वारा हिरन को वन क्षेत्र में भिजवा गया।