संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने 30 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक टीम क्षेत्र के बछईपुर गांव में मौजूद थी। इसी बीच पुलिस टीम को कच्ची शराब के साथ एक शख्स के बारे में सूचना मिली। जिसके बाद भोतहा की तरफ से जरिकैन लेकर एक संदिग्ध आता दिखा। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसे पकड़ा। प्लास्टिक के जरिकैन में 30 लीटर शराब पुलिस को बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान रामअशीष निवासी तेजपुर के रूप में हुआ। जिसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।