धनघटा। नाथनगर त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में प्रधान पद की प्रत्याशी एक महिला ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले लिया है। जिसके चलते पांच प्रत्याशी की मैदान में बचे हैं। अब नाथनगर के मतदाता 19 फरवरी को मतदान देकर प्रधान चुनेंगे। जबकि एक बीडीसी और दस ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। ग्राम पंचायत नाथनगर में प्रधान पद के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। मंगलवार को नाम वापसी में महिला प्रधान प्रत्याशी पूनम पत्नी बबलू उर्फ बलवीर ने अपना पर्चा वापस लेकर पति का समर्थन कर दिया है। जिसके चलते प्रधान पद के लिए बचे पांच प्रत्याशियों को सिंबल प्रदान कर दिया गया है। प्रत्याशी कुलदीप पुत्र मनोज कुमार को अनाज ओसाता किसान, बबलू उर्फ बलबीर पुत्र राम प्रसाद को चिन्ह इमली, राम मोहित पुत्र मिन्ता को कन्नी, विश्वनाथ पुत्र मिश्री लाल को कार, शत्रुधन चौहान पुत्र राम खदेरन को किताब चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है। संवाद