संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने दो किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ स्थानीय थाना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। कोतवाल आरके सिंह के देखरेख में पुलिस टीम तामेश्वरनाथ प्राथमिक विद्यालय पर मौजूद थी। उसी दौरान टीम को एक संदिग्ध के बारे में सूचना मिला। जिसके बाद टीम ने मंदिर पोखरा के पूरब से एक संदिग्ध को झोला समेत पकड़ा। तलाशी के दौरान झोला में दो किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान इरफान पुत्र मुबारक निवासी गिरधरपुर के रूप में हुआ। जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके केस पंजीकृतकर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करके जेल भेज दिया गया।