संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने कट्टा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा पंकज कुमार पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अमिलहवा मोड़ के पास एक संदिग्ध के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे कस्टडी में लेकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक कट्टा 12 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान अल्तमश निवासी बढ़यामाफी के रूप में हुई। संवाद