संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने देसी तमंचा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा अनिल कुमार के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने 14 सितंबर को ग्राम बड़गो से आरोपी दयाराम यादव पुत्र शिवचरन निवासी बड़गो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी तमंचा .315 बोर व दो जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। संवाद