संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने 950 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना दुधारा पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण व चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को च्युटना पुलिया से 100 मीटर आगे से अपने कब्जे में लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान शोएब उर्फ पा पुत्र बैतुल्ला निवासी बढयामाफी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर संबंधित कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। संवाद