संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने शनिवार को अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उस पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करते हुए न्यायालय प्रस्तुत कर जेल रवाना कर दिया। एसओ जय प्रकाश दुबे ने बताया कि गौरापार स्थित गैस गोदाम के पास से एक व्यक्ति को रोका गया। उसके पास 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान उमेश चौहान निवासी डिहवा थाना धनघटा के रूप में हुई। संंवाद