संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने चार सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण व चेकिंग के दौरान आरोपी धर्मेन्द्र गिरि निवासी मोहल्ला ठठरहिया कस्बा बखिरा को थना क्षेत्र के कुरियापार बेलहसा बाग के पास से 22 जून को 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बखिरा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर संबंधित न्यायालय प्रस्तुत किया। जहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया। संवाद