संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने 150 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। बखिरा पुलिस टीम ने 28 मार्च को क्षेत्र भ्रमण, गश्त व चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के हरापट्टी ईदगाह के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान जाबिर उर्फ जावेद पुत्र अख्तर रजा निवासी लेडुआ महुआ टोला रसूलाबाद के रूप में हुई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद