फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar: छप्पर में लगी आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत

Sun, 07 Apr 2024 07:02 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुधारा क्षेत्र के बाघनगर में रविवार की दोपहर दो बजे के करीब एक छप्पर में आग लग गई। छप्पर में सो रही डेढ़ साल की मासूम जिंदा जल गई। उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बाघनगर गांव में लाला उर्फ अहमद का छप्पर का मकान है। दोपहर में परिवार के लोग घर से बाहर थे। उसी दौरान छप्पर में आग लग गई। छप्पर में सो रही डेढ़ साल की मासूम रहनुमा पुत्री लाला उर्फ अहमद की आग की चपेट में आने जिंदा जल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आग की घटना में छप्पर में बंधी पांच बकरिया भी जिंदा जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें