संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने नशीले पाउडर के साथ एक आरोपी को दबोचकर अग्रिम विधिक कार्रवाई किया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान भीम सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह निवासी कसैला के रूप में हुआ। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 51.46 मिलीग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। जिसके बाद आरोपी भीम के विरूद्ध थाना कोतवाली खलीलाबाद पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।