संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र भ्रमण व चेकिंग के दौरान नबी अहमद निवासी सेमरियांवा थाना दुधारा को तहसील मेंहदावल के पास से 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद