लोहरौली। पुलिस टीम ने जांच के दौरान एक आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद किया। थाना दुधारा पुलिस ने गांजा बिक्री की सूचना पर रविवार की देर शाम ऊंचहरा कला गांव में छापामार कर एक आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मोहम्मद अली निवासी ऊंचहरा कला के रूप में हुई। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर दुधारा थाना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर समस्त विधिक कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर किया। जहां से पुलिस अभिरक्षा में आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद