संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के आदेश पर फेक व अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता ने कोर्ट में शिकायत की कि अनजान व्यक्ति अपना नाम बृजकिशोर बताकर भिन्न-भिन्न मोबाइल नंबर से फोन करता है। वीडियो काल करके अश्लील बातें व विरोध करने पर गाली व जानमाल की धमकी देता है। वह भयवश कोई फोन नही उठा पा रही है। उसका फेक अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। जनवरी 2024 में भी वह इसी तरह की हरकत कर रहा था। एसपी से शिकायत करने पर हरकत बंदकर दी थी। वीडियो काॅल करने के दौरान उसका स्क्रीनशाॅट ले लिया। उसमें गाड़ी का नंबर आया है। कोतवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद