फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन से कटकर वृद्ध महिला की मौत

Sun, 06 Oct 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के डीघा बाईपास स्थित रेलवे ट्रैक पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डीघा बाईपास रेलवे क्रासिंग के पास सुबह एक 70 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला कोतवाली क्षेत्र के बगहिया वार्ड नंबर पांच की रहने वाली थी और उसका दीमागी हालत ठीक नहीं था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बगहिया निवासी मृतक के बेटे राम बचन ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय मां गुलाबी देवी मानसिक रुप से बीमार थी। जिनका खलीलाबाद स्थित एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। शुक्रवार को देर शाम मां घर से बिना किसी को कुछ बताएं ही कही निकल गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चल सका था। शनिवार को सुबह उनका शव डिघा बाईपास के पास रेलवे ट्रैक पर होने की सूचना मिली। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें