फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में लगी आग में वृद्ध महिला झुलसी, मवेशी की मौत

Tue, 05 Mar 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के मक्दुमपुर गांव का मामला, सूचना पर पहुंचे तहसीलदार
विज्ञापन

- लोगों ने आग पर किसी तरह पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी

रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के मक्दुमपुर गांव में सोमवार की रात झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गई। जिससे झोपड़ी में बंधी एक एक वृद्ध महिला झुलस गई, लोग उसे अस्पताल ले गए। वहीं आग में मवेशी की मौत हो गई तो दो बाइकें जलकर राख हो गईं। आग बुझाने के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करना पड़ा। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
मक्दुमपुर निवासी गजराज पुत्र गोबरी के छप्पर के मकान में सोमवार की रात करीब 12 बजे आग लग गई। रोज की तरह सोमवार को भी परिवार के सभी सदस्य भोजन करके सो गए थे। अचानक रोशनी देखकर आंख खुली तो घर में आग लग गई थी। इसी बीच 58 वर्षीय कुमारी देवी घर में बंधे मवेशी को खोलने के लिए दौड़ीं। लेकिन आग की लपटों से मवेशी झुलस गई। किसी तरह लोगों ने कुमारी देवी को बाहर निकाला लेकिन वह भी झुलस गई थीं। कुमारी देवी को परिजन अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी जद में ले लिया। छप्पर में बंधे मवेशी, दो बाइकें जलकर राख हो गईं। भैंस कुछ देर तक जीवित रही लेकिन इलाज से पहले ही वह मर गई। घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर तहसीलदार धनघटा और हल्का लेखपाल पहुंच गए। उन्होंने आग से हुई क्षति का आकलन किया और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें