फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Mon, 08 Jul 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा निवासी वृद्ध की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। रविवार दोपहर तीन बजे ग्राम पिपरा निवासी रामनारायण (70) पुत्र चंद्रकेश घर से निकल कर चौराहे पर जा रहे थे। जैसे ही वह सूपा चेचिया मार्ग पर पहुंचे अचानक ट्रक के चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल इंस्पेक्टर अवधेश पांडेय ने बताया की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा ट्रक को भी अभिरक्षा में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें