- महुली क्षेत्र के पीएनबी बैंक नाथनगर के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के पीएनबी बैंक शाखा नाथनगर के निकट बुधवार देर शाम बाइक की चपेट में आकर एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य नाथनगर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई ।
क्षेत्र के भिटनी दुधारी उर्फ नाथनगर निवासी जयश्री चौहान (65) पुत्र तेरसु पंजाब नेशनल बैंक के निकट तिनहरी मोड़ निकट चाय की दुकान चलाता था। बुधवार की देर शाम लगभग आठ बजे सड़क किनारे से होकर नित्य क्रिया के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर जय श्री गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल जय श्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले जाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना पाकर चौकी प्रभारी मुखलिसपुर वीरेंद्र कुमार मिश्रा अस्पताल पहुंचे। घटना क्रम की जानकारी लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दिया।