मेंहदावल। क्षेत्र के समदा चौराहे पर सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के टड़वरिया-गनवरिया मार्ग पर स्थित समता चौराहे के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने 60 वर्षीय त्रिवेणी प्रसाद निवासी ग्राम भैंसामाफी को सड़क पार करते समय तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जहां वह मौके पर गिर पड़े, वही बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। चौराहे पर मौजूद लोग घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस की सहायता से लेकर सीएचसी मेंहदावल पहुंचाए। जहां चिकित्सकों ने घायल बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घर के मुखिया की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया परिजनों रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद