फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 6822 लाभार्थियों के खाते में नहीं जा रहा वृद्धा पेंशन

Mon, 17 Jun 2024 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के 6,822 लाभार्थियों के बैंक खाते में वृद्धावस्था पेंशन नहीं जा रही है। इन लाभार्थियों का खाता बैंक के एनपीसीआई पोर्टल से लिंक न होने और आधार का सत्यापन न होने के कारण पेंशन से वंचित हैं। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक संबंधित ब्लाॅक और नगर निकाय कर्मी वृद्धजनों से संपर्क कर समस्याओं को दूर करेंगे।
विज्ञापन

आधार का सत्यापन न होने और बैंक स्तर से एनपीसीआई पोर्टल से बैंक खाता लिंक न होने के कारण शहरी क्षेत्र के 134 लाभार्थी और ग्रामीण क्षेत्र 6688 लाभार्थी ऐसे हैं जिनके खाते में वृद्धावस्था पेंशन नहीं पहुंच रही है। वृद्धावस्था पेंशन से वंचित कुल लाभार्थियों की संख्या 6,822 है। पेंशन की आस में वृद्धजन जनसेवा केंद्र पर भटक रहे हैं।
मेंहदावल बघौली के कलावती देवी के खाते में वृद्धा पेंशन की किस्त नहीं पहुंच रही है। वह आधार और बैंक पासबुक लेकर जन सेवा केंद्र पर पहुंची तो वहां से उन्हें बैंक भेज दिया गया। विभाग के मुताबिक जिन लाभार्थियों का आधार सत्यापन नहीं हुआ है और बैंक स्तर से एनपीसीआई पोर्टल पर बैंक खाता लिंक नहीं है उनका पेंशन रोक दी गई है। लाभार्थी पोस्ट ऑफिस में भी अपना खाता खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन


वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए जरूरी शर्त
वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के निवासी बुजुर्ग की आय 46,000 और शहरी क्षेत्र के 56,000 रुपया आय होनी चाहिए। महिला एवं पुरुष की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। चयनित लाभार्थी को प्रतिमाह एक हजार रुपया के हिसाब से चार माह पर किस्त मिलता है।

ब्लाक पेंशन से वंचित
बघौली 969
बेलहर 928
हैंसर बाजार 890
खलीलाबाद 745
मेंहदावल 576
नाथनगर 799
पौली 263
सांथा 555
सेमरियावां 963
कुल ग्रामीण लाभार्थी 6,688
0000000000000000000000000
-पेंशन के लिए यह करें
लाभार्थी पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा लें।
बैंक के एनपीसीआई पोर्टल पर केवाईसी दर्ज कराए और आधार प्रमाणीकरण करा लें।
बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर विकास भवन स्थित समाज कल्याण कार्यालय पर संपर्क करें।

वृद्धावस्था पेंशन के जिन लाभार्थियों का आधार सत्यापन और एनपीसीआई पोर्टल से बैंक खाते का लिंक नहीं है उनका पेंशन रुकी है। संबंधित ब्लाॅक या नगरीय निकाय कर्मी इनसे संपर्क करके समस्याओं को दूर करेंगे। लाभार्थी खुद आधार सत्यापन और एनपीसीआई पोर्टल पर बैंक खाते को लिंक करा सकते हैं। इससे पेंशन की राशि खाते में आने लगेगी।
विज्ञापन

- महेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें