- आगरा में जेडी को विजिलेंस टीम के जरिए फर्जी फंसाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी एजूकेशनल ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर आगरा जनपद में विजिलेंस टीम के जरिए जेडी को घूस के मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
अधिकारियो ने कहाकि उप्र सतर्कता अधिष्ठान आगरा ने जेडी आरपी शर्मा को जबरन फंसाया है। वह काफी सुलझे हुए अधिकारी है। जिससे शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इस प्रकरण की न्यायिक जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही आगरा मंडल के विजलेंस पुलिस अधीक्षक एवं उनकी पूरी टीम का स्थानान्तरण अन्यत्र किया जाए। जिससे जेडी को न्याय मिल सके। इसके साथ ही इसमे शामिल अधिकारियों कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान डायट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी, डीआईओएस हरिशचंद नाथ, बीएसए अमित सिंह, जीजीआईसी प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज, बीईओ महेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।