फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में नहीं पहुंचे कई विभागों के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत छपरा मगर्वी व खैरा में हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत छपरा मगर्वी व खैरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में कई विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों के न पहुंचने से समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में असंतोष है। बीडीओ ने ग्रामीणों को अनुपस्थित विभाग से संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र से अवगत कराने का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

छपरा मगर्वी में कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। पीएम आवास, राशन कार्ड की समस्याओं का समाधान मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने किया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत खैरा में बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने पीएम आवास, पेंशन और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए समस्याओं का निस्तारण किया। आपूर्ति विभाग, आंगनबाडी, राजस्व विभाग, स्वास्थ विभाग, कृषि विभाग सहित कई विभाग के कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव रमाकांत, देवेन्द्र यादव, रोजगार सेवक रामअशीष, विनय कुमार, शिवा, वहीद खान, आकांक्षा दूबे, सतेंद्र कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें