संतकबीरनगर। शासन व राज्य कर द्वारा निर्गत निर्देशों से अवगत कराने के लिए शुक्रवार को एक मैरिज हाल में व्यापारियाें, अधिवक्ताओं, सीए की मौजूदगी में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य राजस्व संग्रह में वृद्धि, व्यापारियों के जीएसटी में पंजीकरण, जीएसटी 2.0 में सुधार, जीएसटी रिटर्न व अनुपालन तथा संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श करना एवं इन विषयों पर व्यापारियों से सुझाव प्राप्त करना रहा। साथ ही जीएसटी से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, अनुपालन आवश्यकताओं एवं नवीनतम संशोधनों की जानकारी भी प्रदान की गई। व्यापारियों ने जीएसटी रिटर्न, इनपुट टैक्स क्रेडिट, ई-वे बिल, पंजीकरण तथा अन्य कर संबंधी विषयों पर अपने प्रश्न एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं।