फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, निदान के दिए निर्देश

Sat, 14 Dec 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम जयप्रकाश व एएसपी सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को कोतवाली खलीलाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की हिदायत दी। कहा कि थाना समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्रों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया। कहा कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें। जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। जनसुनवाई के बाद एएसपी ने वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान सीओ अजीत चौहान समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें