फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास परक योजनाओं की माॅनीटरिंग करें अधिकारी: डीएम

Sat, 12 Aug 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-विकास कार्याे की हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

- किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं- डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में विकास कार्यों, निर्माण कार्यों, लाभार्थीपरक योजनाओं, स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं पोषण मिशन आदि की मासिक समीक्षा हुई। डीएम ने निर्देश दिया कि अधिकारी अनिवार्य रुप से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति की मॉनीटरिंग करते रहें। निर्माण कार्याे में गुणवत्ता एवं लाभार्थीपरक योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण किया जाए। अधूरे निर्माण कार्याे को गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने आयुष्मान भारत योजना के तहत जनपद में शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड से आच्छादित किए के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड द्वारा सरकारी चिकित्सालयों में इलाज कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने जिला चिकित्सालय सहित पीएचसी एवं सीएचसी में चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं जैसे-एम्बुलेंस 108,102 की कार्यप्रणाली, टीकाकरण, परिवार नियोजन, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना आदि की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन पीएचसी, सीएचसी में बचे हुए निर्माण कार्यो को कार्यदायी संस्था से समन्वय बना कर पूर्ण कराने एवं हैंड ओवर कराने के निर्देश दिए। जनपद में नई सड़कों का निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। कहा कि नगर पालिका सहित समस्त नगर पंचायतों में बेसहारा गोवंशों को आश्रय स्थलों में सुरक्षित कराते हुए गोआश्रय स्थलों में शेड, भूसा, चारा पानी आदि की व्यवस्था की निरंतर मॉनीटरिंग किया जाए।
बैठक में विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, पंचायत भवनों का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास शहरी व ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूहों का गठन, मनरेगा के तहत कराये जा रहें कार्याे की स्थिति एवं प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन, लाभार्थीपरक योजनाओं में आधार सीडिंग कार्य की प्रगति, मत्स्य पालन आदि की भी समीक्षा की।

स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की
उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लिए गांवों में बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य सहित योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वयं गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अधिकारी ग्रामीण स्तर पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशाओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से गांवों में पुष्टाहार सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गयी निशुल्क दवाओं के सेवन के प्रति जागरुक करने के साथ-साथ पौष्टिक आहार खाने के प्रति भी उन्हें शिक्षित और जागरूक करें।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सीडीओ संत कुमार, प्रभारी वनाधिकारी पी.के. पांडेय, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, जीशान रिजवी, पीडी संजय नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी पी.सी. विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें