फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अफसरों ने अर्धसैनिक बलों के साथ किया पैदल मार्च

Tue, 09 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मार्च करते डीएम और एसपी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्त ने शहर में अर्धसैनिक बलों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने बरदहिया बाजार दुर्गा मंदिर से पठान टोला, अंसार टोला होते हुए मीट मंडी से बरदहिया चौकी, मुखलिसपुर सर्राफा मार्केट, गोला बाजार में भारी पुलिस बल व अर्धसैनिक बलों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान आदर्श आचार संहिता का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया। इसके साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
डीएम ने कहा कि मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस फोर्स व पैरामिलिट्री फोर्स की मदद से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी तरह से असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न नहीं करने दिया जाएगा। मतदाताओं को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से बिना किसी के प्रलोभन में आए मतदान करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ दीपांशी राठौर, कोतवाल सर्वेश राय, एसओ दुधारा अनिल कुमार दूबे, पीआरओ जितेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें