संतकबीरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के नौ ग्राम पंचायतों के 13 राजस्व ग्रामों में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ माडल) गांव बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। अब कार्यों का सत्यापन कराए जाने की तैयार करने में पंचायतीराज विभाग जुटा है। इस कार्य में तीन करोड़ 73 लाख 83 हजार रुपये दिए गए हैं।
सरकार के स्वच्छता मिशन को बढ़ावा देने के लिए पांच ब्लाॅक के नौ ग्राम पंचायतों के 13 राजस्व गांव को चुना गया था। पांच हजार से अधिक आबादी वाले मेंहदावल के बढ़या, सांथा के नंदौर, लोहरसन, सेमरियावां के नाथनगर, महुली, छितही, हैंसर ब्लाॅक के घोरांग, चपरापूर्वी आदि गांव शामिल हैं। खुले शौचालय मुक्त ओडीएफ प्लस माॅडल गांव में सतही नाली, सूखा, गीला कचरा के निस्तारण के लिए गड्ढा बनाए जाने थे। योजना के तहत कूड़ा ढोने का वहन, पोखरों का सुंदरीकरण आदि काम होने थे। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आडीएफ प्लस माडल गांव तैयार हो गए है। सत्यापन कराया जाना शेष है। जल्द ही कार्यों का सत्यापन कराया जाएगा।
भारत सरकार के स्वच्छता मिशन को बढ़ावा देने के लिए जनपद के पांच ब्लाॅकों के 13 राजस्व गांव में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ प्लस माॅडल) गांव तैयार करने का काम चल रहा था जो पूर्ण हो चुका है। जल्द ही गांवों कराए गए सुंदरीकरण कार्यों का सत्यापन कराया जाएगा।
-अविनाश कुमार, डीपीआरओ