- पिता ने आरोपी छात्रों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को दी तहरीर
- पुलिस ने एक छात्र व एक छात्रा के खिलाफ दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के एक स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने मामले में एक छात्र व छात्रा के खिलाफ सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम के तह केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी नौ में पढ़ती है। उसकी अश्लील फोटो स्कूल की ही छात्रा ने बेटी के कक्षा में पढ़ने वाली उनके भाई की बेटी के मोबाइल पर भेजा। जिसे उसने 19 सितंबर को डिलीट कर दिया। इसके बाद पांच अक्तूबर को भाई ने अपने बेटी के मोबाइल में फोटो देखकर उन्हें मामले की जानकारी दी। बेटी से पूछताछ करने पर पता चला कि पिछले सत्र में उसके स्कूल का पढ़ने वाला छात्र उसको धमकी देकर फोटो मंगवाया और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।
आरोपी ने उनके बेटी के इंस्टाग्राम का आईडी व पासवर्ड हैक करके उसे स्कूल के ही दूसरी छात्रा को भेजा। साथ ही छात्रा के माध्यम से बेटी का फोटो उनके भाई की बेटी के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। कोतवाल ने बताया कि मामले में पिता की शिकायत पर आरोपी छात्र व छात्रा के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।