संतकबीरनगर। भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कुछ लोगों द्वारा बामसेफ संगठन के नाम का इस्तेमाल करने पर आपत्ति उठाई और कार्रवाई की मांग किया। भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि बामसेफ गैर राजनीतिक संगठन है। कुछ लोग बैनर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दौरान सूर्यभान चौरसिया, राहुल मद्धेशिया, करम हुसेन, ब्रह्मनंद, गुरुबचन आदि मौजूद रहे। संवाद