संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शनिवार को मगहर के दुर्गा मंदिर के पास यातायात पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। साथ ही सीट बेल्ट व हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।
सीओ यातायात केशवनाथ, परिवहन अधिकारी राजकुमार व प्रभारी यातायात परमहंस ने दुर्गा मंदिर चौराहे पर लोगों को एकत्र कर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। यातायात प्रभारी परमहंस ने सीट बेल्ट, हेलमेट पहनना, ओवर स्पीडिंग न करना, रेड लाइट जम्पिंग न करना आदि के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ भी दिलाई।
इस दौरान हेड कांस्टेबल आनंद मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल रामकरन गुप्ता, हेड कांस्टेबल मयंक पाठक आदि मौजूद रहे।