फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ

Tue, 18 Jul 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मेंहदावल बाईपास पर मंगलवार को वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस दौरान उन्हें यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई। सीओ यातायात केशवनाथ ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य शिविर में डॉ सुभाष के जरिए वाहन चालकों के आंखों की जांच के साथ ही शुगर की जांच की गई। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक यातायात परमहंस ने सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करे।
विज्ञापन

इस दौरान अर्जुन सिंह, अजय राय, रामकरन गुप्ता, मयंक पाठक, सत्यनेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें