संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डीघा बाईपास पर बुधवार को सुबह चोरी की सूचना पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार डीघा बाईपास के पास स्थित कांप्लेक्स में चोरी की सूचना पुलिस को मिली। इसकी सूचना के बाद कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल, एएसपी शशिशेखर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी की जांच में पुलिस ने पाया कि रात के समय वहां पर चोरी की कोशिश की गई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया।
कोतवाल ब्रजेद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि चोरी की सूचना के बाद मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।