संतकबीरनगर। शनिवार को जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र पर इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए पोषण किट का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य कमजोर स्वास्थ्य वाले बच्चों को बेहतर पोषण प्रदान कर उनका स्वस्थ विकास सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में कुल आठ कुपोषित बच्चे, जो केंद्र में उपचाररत हैं, को उनके अभिभावकों को आवश्यक पोषण किट दी गई। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष वंदना गुप्ता, सचिव अनीता अग्रवाल, एडिटर डॉ. सोनी सिंह, कोषाध्यक्ष सरिता जैन डॉ. श्रेया सिंह मौजूद रहीं। संवाद