फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजी अस्पताल संचालक पर नर्स ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sun, 12 Jan 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के प्राइवेट अस्पताल के संचालक पर नर्स ने वेतन बढ़ाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि वह शहर के एक अस्पताल में नर्स के तौर पर कार्य करती है। अस्पताल के संचालक ने वेतन बढ़ाने के नाम पर दो साल पहल उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी वेतन नहीं बढ़ाया। उसने छह मार्च 2022 को नौकरी छोड़ दी। डॉक्टर फिर लोन दिलाने के नाम पर उसके साथ संबंध बनाते रहे। उसके बाद अस्पताल के मेडिकल स्टोर से पैसा चोरी कराए और मुझे इस मामले में जेल भेजवा दिए। 25 अक्तूबर 2024 को वह अस्पताल पहुंची और अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में पूछा तो उसे मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर अस्पताल संचालक संतोष कुमार यादव और उसके भाई सुनील यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें