फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर लगा एनएसए

Thu, 18 Jan 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले शहर के एक मोहल्ले में चार साल की मासूम से किया था दुष्कर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के एक मोहल्ले में डेढ़ माह पूर्व एक चार साल की मासूम से एक युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी पर दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज हुआ था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर, पुलिस प्रशासन ने आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी थी। स्वीकृति मिलने के बाद आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की है।
अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि दो दिसंबर को शहर के मोहल्ले में एक चार साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म किया था। बच्ची की मां ने इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज कराया था। आरोपी पर दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज हुआ था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को चार दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना करते हुए जेल भेज दिया गया था। इधर, युवक पर एनएसए की कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद युवक पर एनएसए की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें