फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अब 24 घंटे मरीजों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले 30 से 35 मरीजों को बाहर करानी पड़ती है जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में अब 24 घंटे जांच की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को निजी जांच सेंटरों पर नहीं जाना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलती है। वर्तमान में 1,500 से 2,000 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें से कई मरीजों को खून की जांच, ईसीजी, एक्स-रे, सिटी स्कैन आदि की जांच करानी पड़ती है। ओपीडी समाप्त होने के बाद जिला अस्पताल में पहले ये जांचें नहीं हो पाती थी। इमरजेंसी में आने वाले 30 से 35 मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ती थी।
विज्ञापन

एक्स- रे की जांच में 300 से 400, ईसीजी में 300 और खून की विभिन्न तरह की जांचों में 1,500 से 2,000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। जांच के लिए बाहर जाने की परेशानी अलग से उठानी पड़ती है। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में ओपीडी में 2,000 तक मरीज आ रहे हैं। इसमें पेट दर्द, उल्टी, खांसी, सांस फूलने की बीमारी से संबंधित अधिक मरीज शामिल होते हैं। मरीजों की समस्या को देखते हुए 24 घंटे जांच की सुविधा शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें