फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अब हादसा होने पर भी आयुष्मान कार्ड से इलाज

Wed, 09 Oct 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक दुर्घटना क्लेम कवर नहीं था, मरीजों को देना पड़ता था शुल्क
विज्ञापन

- दुर्घटना होने के बाद पुलिस सत्यापन जरूरी
- 4 लाख 21 हजार आयुष्मान कार्ड धारक जिले में
- डेढ़ लाख तक का इलाज दुर्घटना के लिए मुफ्त रहेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आयुष्मान योजना के तहत अब अगर कोई हादसे में घायल होगा तो उसका भी इलाज आयुष्मान कार्ड से होगा। पहले यह योजना आयुष्मान कार्ड में नहीं था। जिले में चार लाख 21 हजार आयुष्मान कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए पुलिस सत्यापन जरूरी है। इसमें दुर्घटना के लिए डेढ़ लाख तक का इलाज मुफ्त रहेगा।
जिले में कुल 667407 लाभार्थी हैं। जिसमे से 30 सितंबर तक 421865 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके तहत कुल पांच लाख तक का इलाज चुनिंदा अस्पतालों में पूरी तरह से निशुल्क है। जिले के सभी सीएचसी पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसमें 2011 की जनगणना में जिस परिवार का नाम है उसका आयुष्मान कार्ड बन रहा है। साथ ही श्रम विभाग में पंजीकृत मजूदर, राशन कार्ड में सात यूनिट तक नाम दर्ज होना चाहिए। वो आयुष्मान कार्ड के पात्र हैं।
विज्ञापन

अभी तक यह इलाज गंभीर रूप से बीमार मरीजों तक ही सीमित था। दुर्घटना में घायल होने वालों को इसका लाभ नहीं मिलता था। सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती होने वाले लाभार्थियों को जांच व इलाज का शुल्क देना पड़ता था। नए आदेश के तहत आयुष्मान में करीब डेढ़ लाख रुपये का क्लेम कवर किया गया है। ऐसे में सरकारी व निजी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज मिलेगा। अहम बात यह है कि निजी अस्पतालों को मरीज के भर्ती होने के तीन घंटे के अंदर पुलिस सत्यापन जरूर करना होगा। इसके बाद ही मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के तहत दुर्घटना क्लेम के लिए अब डेढ़ लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा। तीन घंटे में दुर्घटना का सत्यापन कराना होगा। सूचीबद्ध अस्पतालों में दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति का मुफ्त इलाज होगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

- डॉ. जन्मेजय सिंह, आयुष्मान कार्ड योजना के प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें