फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुख्यात शराब तस्कर अजीत सिंह उर्फ जड़ी गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के आखिरी पूर्वी छोर से सटे बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट के पास से पुलिस ने कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब माफिया की पहचान देवरिया जिले के जंजीरहा गांव निवासी वांछित, कुख्यात, शराब माफिया और प्रताप छापर गांव के प्रधान अजीत सिंह उर्फ जड़ी पुत्र ध्रुप सिंह के रूप में हुई है। मैरवा के एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर के ऊपर गुठनी थाना सहित यूपी बिहार के सीमावर्ती थानों में लगभग एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मैरवा प्रभाग इंस्पेक्टर मुकेश झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शराब माफिया अजीत सिंह उर्फ जड़ी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें