फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रवृत्ति घोटाले में लाभार्थियों को भेजा जा रहा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। छात्रवृत्ति घोटाले के असल आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस जुटी है। इस बीच घोटाले में नया मोड़ आ गया है। अपराध शाखा लाभार्थियों को नोटिस भेज रहा है, जिससे हड़कंप मच गया है। जहां एक ओर घोटालेबाज भूमिगत होने लगे हैं, वहीं पुलिस खेल के असली मास्टरमाइंड की तलाश में जुट गई है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा जनपद बस्ती की टीम के उपनिरीक्षक रमजान अली आदि महुली थाना क्षेत्र के ग्राम झिंगुरापार, बसियाजोत, मड़हाराजा, महुली, महादेवा, अली नगर आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर छात्रवृत्ति की रकम पाने वाले लोगों को नोटिस थमाकर पूछताछ की। नोटिस पाने वालों में कुछ लोगों के मृत होने की सूचनाएं मिल रही हैं। इस मामले में बड़ा सवाल यह है कि अधिकांश लाभार्थियों की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। लोग क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें