फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अंत्येष्ठी स्थल का निर्माण पूरा न करने वाले छह प्रधान और सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम की नाराजगी के बाद डीपीआरओ ने 30 सितंबर तक दिया समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। निदेशक पंचायती राज के जरिये समीक्षा में अंत्येष्ठि स्थल का निर्माण कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई गई। इसके बाद डीपीआरओ ने छह प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही 30 सितंबर तक कार्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायतों में अंत्येष्ठी स्थल का निर्माण होना था। यह निर्माण अगस्त में ही पूरा होना था। डीएम की समीक्षा के दौरान छह ग्राम पंचायतों में अंत्येष्ठी स्थल का निर्माण कार्य अधूरा मिला है। इसके साथ ही निदेशक पंचायती राज ने भी नाराजगी जताई है। यह अत्यंत ही खेद जनक प्रकरण है। लापरवाही देखते हुए सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत बूधाकलां, हैंसर ब्लॉक के ग्राम पंचायत घोरांग, मेंहदावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत डुमरियां बाबू और पड़रिया, खलीलाबाद ब्लॉक के मोहिउद्दीनपुर, नाथनगर ब्लॉक के सिसवनियां के प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

अंत्येष्ठी स्थल का 30 सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा न होने पर पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए डीएम के समक्ष पत्रावली प्रस्तुत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें