धर्मसिंहवा। पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों का ईकेवाईसी न करने के कारण सांथा क्षेत्र के 41 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इन सभी 41 आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही इनके जून माह का मानदेय रोके जाने के लिए सीडीओ और डीपीओ को पत्र भेजा गया है। सांथा बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ सत्येंद्र सिंह है जो कि वर्तमान में डीपीओ के चार्ज पर भी हैं के कार्यालय से सीडीओ और डीपीओ पत्र भेजा गया है। जिसमें परियोजना क्षेत्र के 41 आंगनबाड़ी/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य में लापरवाही दर्शाया गया है। इसमें सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करने की बात कही गई है।इसमें गनवरिया द्वितीय, गौरी राई प्रथम, जसवल प्रथम व जसवाल द्वितीय, मंझारी कला, मीरापुर, पुरैना प्रथम, बौरव्यास तृतीय, बेलराई, जोलहपुरवा, करमा, पथरहट द्वितीय, रैधरपार, सिकरी द्वितीय, रामवापुर सरकारी तृतीय रामापुर जसवाल प्रथम व द्वितीय, हसनी द्वितीय, परसवनिया, सेवहां चौबे, टोटहां, भगवत नगर, कचराबारी, खजुरी द्वितीय व तृतीय, लोहरसन मिनी, नेतारी खुर्द, परसादपुर, पुनया द्वितीय, अमरथरी आदि शामिल है।
इन कार्यकत्रियों को जून माह का मानदेय रोकने की तैयारी है। अगर 15 जुलाई तक शिथिलता रही तो जुलाई माह का भी मानदेय रोका जा सकता है।