संतकबीरनगर। डीएम संदीप कुमार ने नियमित टीकाकरण में लापरवाही बरतने के मामले में तीन सीएचसी के चिकित्सा प्रभारियों को नोटिस जारी किया है। इसके बाद किसी भी इंडीकेटर्स में खराब प्रगति परिलक्षित होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई प्रचलित करने की चेतावनी दी है।
यूनिसेफ एवं डब्लूएचओ के जरिए संयुक्त रूप से जनपद के सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की अप्रैल और मई में फीडबैक उपलब्ध कराया गया। जिसका अवलोकन करने पर खलीलाबाद, सांथा और बेलहर में नियमित टीकाकरण की स्थिति अत्यंत खराब पायी गई,जो अत्यंत्र आपत्तिजनक है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है। समीक्षा करने पर यह स्पष्ट हो रहा है कि आप के जरिये इस कार्यक्रम में न तो नियमित समीक्षा की जा रही है और न ही अपेक्षित रुचि ली जा रही है। जिसके कारण समस्त इंडीकेटर्स में खराब प्रगति परिलक्षित हो रही है।
डीएम ने बताया कि भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन सभी टीकाकरण कार्यक्रमों की खुद समीक्षा करें। समस्त इंडीकेटर्स में प्रगति लाने के लिए सार्थक प्रयास करें। यूनिसेफ एवं डब्लूएचओ से समन्वय स्थापित करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई सनिश्वित करें। यदि इसके बाद भी किसी भी इंडीकेटर्स में खराब प्रगति परिलक्षित होगी तो उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई प्रचलित कर दी जाएगी।